2 दिन में ही टूटी समलैंगिकों की शादी
दोनों समलैंगिकों संदीप (25) और निखिल (28) ने गुरुवार को सामुदायिक केंद्र में लोगों की मौजूदगी में धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में संदीप 'दूल्हा' बना तो निखिल उसकी 'दुल्हन'। दोनों ने शनिवार को अपने इस रिश्ते को समाप्त करने का फैसला कर लिया।
दोनों युवकों के परिजनों ने शनिवार को सिंगजामेइ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर इस विवाह को रद्द कराने के लिए सहायता मांगी थी।
संदीप के परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया, "एक पुलिस अधिकारी ने संदीप और निखिल को थाने में बुलाकर उन्हें दो घंटे तक समझाया। दोनों शादी के रिश्ते को समाप्त करने पर सहमत हो गए।"
उल्लेखनीय है कि शादी करने के बाद दोनों जोड़ा एक साथ रह रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications