त्रिपुरा में पुलिस जवाबदेही आयोग गठित
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "चार सदस्यीय आयोग का गठन शनिवार को किया गया। आयोग पुलिस तंत्र को कुशल, प्रभावी, उत्तरदायी और जवाबदेह बनाने के लिए दिशा निर्देशों और प्रदर्शन सूचकांकों को निर्धारित करेगा।"
त्रिपुरा के पूर्व महाधिवक्ता डी.पी.कुंडु को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता चंपा दासगुप्ता और कानूनी विशेषज्ञों बिमल भौमिक तथा दीपक कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
अधिकारी ने कहा कि आयोग पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायतों के मामलों पर विचार करेगा और पुलिस महानिदेशक सहित किसी भी अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले को सरकार के पास भेज सकता है।
अधिकारी ने कहा कि असम के बाद ऐसा आयोग बनाने वाला त्रिपुरा पूर्वोत्तर का दूसरा राज्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications