अर्थ ऑवर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अभिषक, बिग बी ने उठाया सवाल
बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, "क्या मैं चीजों को समझ नहीं पा रहा हूं या इस सब का यही तरीका है?"
अमिताभ ने लिखा, "27 मार्च को 'अर्थ ऑवर' के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए इंडिया गेट पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अभिषेक बच्चन को भी शामिल होना था। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी भी की। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और प्रमुख कांग्रेसी मंत्रियों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ घंटे पहले कथित तौर कार्यक्रम से अभिषेक की वीडियो प्रदर्शन को हटाने और एंबेस्डर के चित्रों वाले बैनरों को नहीं लगाने को कहा गया। इससे मुझे आश्चर्य है?"
अमिताभ ने लिखा, "अभिषेक ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए रातों में शूटिंग की। मुझे आश्चर्य है। मैं चीजों को समझ नहीं रहा हूं या इस सब का यही तरीका है?"
बिग बी ने कहा, "यदि यह पोस्ट अखबारी लग रहा है तो मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं। लेकिन मैंने महसूस किया चीजों को स्पष्ट करना जरूरी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पुणे में एक साहित्य समारोह में मेरे साथ शामिल होना था लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया, जो उन्होंने एक दिन पहले ही तय किया था। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications