किंगफिशर के विमान में बम रखने वाला गिरफ्तार : पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, "अभी मैं इस बारे में विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन मामला सुलझा लिया गया है और जिस व्यक्ति ने विमान में बम रखा था उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस बारे में शीघ्र ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।"
बेंगलुरू से यहां आ रहे किंगफिशर के विमान के सामान रखने वाले क्षेत्र में 21 मार्च को एक देसी बम बरामद किया गया था। विमान में 27 यात्री सवार थे।
तिरूवनंतपुरम में विमान के उतरने के बाद नियमित सुरक्षा जांच के दौरान बम बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार व्यक्ति भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का कर्मचारी नहीं है। वह एक निजी कंपनी के साथ जुड़ा है जो हवाई अड्डे के अंदर कामकाज संचालित करती है।"
पुलिस ने इस मामले में किसी आतंकवादी संगठन के संलिप्त होने की संभावना से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications