चौथी तिमाही में विकास दर 8 फीसदी : एसोचैम
औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने कहा है, "विनिर्माण, निर्यात में सुधार और उद्योग जगत की क्षमताओं में विकास को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में विकास की दर आठ फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।"
एसोचैम के मुताबिक ऑटोमोबाइल, दूरसंचार, सेवा, इंजीनियरिंग और भारी इंजीनियरिंग क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से विकास दर आठ फीसदी के आसपास पहुंचने की संभावना है।
खनन और ऊर्जा क्षेत्र के भी जनवरी से मार्च 2010 के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है।
पिछली तिमाही के मुकाबले अंतिम तिमाही में निर्यात बेहतर रहेगा। रत्न और आभूषण, परिधान, कपड़ा, फैशन गार्मेट्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निर्यात में सुधार की संभावना है।
पहली तिमाही में देश की विकास की 6.1 फीसदी थी। दूसरी तिमाही में यह बढ़कर 7.9 जबकि तीसरी तिमाही में यह छह फीसदी रही।
एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पिरामल ने कहा, "अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति के लगातार बने दबाव के कारण मांग को लेकर चिंता बनी हुई है लेकिन हम मानते हैं कि चालू वित्त वर्ष के दौैरान विकास की दर 7.2-7.4 फीसदी के बीच बनी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications