हिमाचल में 84 करोड़ रुपये से बनेगा औद्योगिक अनुसंधान केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां औद्योगिक क्षेत्र में दो श्रमिक छात्रावास भी निर्मित किए जाएंगे जिनमें 900 औद्योगिक कामगार रह सकेंगे। साथ ही 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन छात्रावासों में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 57 करोड़ रुपये की लागत से कनकोर्ड इनलेंड कंटेनर डिपो भी निर्मित किया जा रहा है।
यह डिपो उद्योगपतियों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में सहायता करेगा। राज्य सरकार ने भारतीय गैस प्राधिकरण (गेल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र तक चंडीगढ़ से गैस पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। इस लाइन को अगले चरण में अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गैस पाइप लाइन के बिछ जाने पर क्षेत्र के व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ होगा। धूमल ने कहा कि राज्य सरकार रोज़गार और राजस्व सृजन क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दे रही है और राज्य में ऐसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो पर्यावरण मित्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications