दो हजार की आबादी पर खुलेगा बैंक : मीणा
मीणा रविवार को टोंक जिले में निवाई बाईपास स्थित मीणा छात्रावास में मीणा विकास समिति ब्लॉक निवाई के तत्वावधान में आयोजित मीणा समाज के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों एवं प्रतिभावान छात्रों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार शहरों की तरह गांवों का भी कायाकल्प करने के लिए कटिबद्घ है। इसके तहत सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं चिकित्सा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाज के बिना कोई भूखा नहीं रहे इसके लिए गरीबों को मात्र तीन रुपये किलो की दर से उन्हें उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने शिक्षा के बारे में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सभी को शिक्षा मिले इसके लिए 6 से 14 साल के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत कानून बनाया जा रहा है जो आगामी एक अप्रैल से लागू होने जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications