हिमाचल में 5 करोड़ रुपये से बनेगा औषधीय पौधों का केंद्र
यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ़ राजीव बिन्दल ने दी। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में एक हर्बल गार्डन, म्यूजियम तथा हर्बेरियम स्थापित किया जाएगा। यहां किसानों को औषधीय पौधों की खेती के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में द्रव्य गुण के संबंध में भी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
डॉ़ बिन्दल ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को औषधीय राज्य बनाने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है और यह केन्द्र इस उद्देश्य की पूर्ति में सहायक सिद्घ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य के औषधीय उत्पादों को उचित दामों पर बेचा जाएगा। इससे राज्य के किसानों की आय में भी आशातीत वृद्घि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications