गुर्जर आरक्षण का संवाद के जरिये हल निकले : गहलोत
गहलोत रविवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर के साथ आए गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की भावनाओं का सम्मान हो और संवाद के जरिए हल निकले, इसके लिए राज्य सरकार सकारात्मक सोच के साथ सतत प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कानून और संविधान के अंदर ही शासन चलता है, न्यायालय एवं न्याय व्यवस्था का सम्मान करना सभी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुर्जर समाज के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और समाज की भी सदैव सहयोग की भावना रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सद्भावना के माहौल से ही मिलजुल कर कोई रास्ता निकलेगा।
इस अवसर पर विधायक रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक अतरसिंह भड़ाना और झालावाड़ के जिला प्रमुख सुजान सिंह सहित गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्घजन मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications