सांप्रदायिक झड़प के बाद हैदराबाद में स्थिति तनावपूर्ण
शहर के मूसा बोवली, हुसैनी अलाम, पुराना पुल, बेगम बाजार और आसपास के इलाकों में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने रविवार को कहा कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। खान ने शनिवार को पुराने शहर का दौरा किया था।
क्षेत्र के पूजा स्थलों, घरों, दुकानों और वाहनों पर शनिवार रात हुए पथराव के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। संवेदनशील क्षेत्रों से कुछ लोगों को बाहर निकलते देखा गया।
पथराव और पुलिस लाठीचार्ज में शनिवार शाम को दो पत्रकारों सहित 13 लोग घायल हो गए थे। भीड़ ने दो वाहनों में आग लगा दी थी, जबकि करीब दर्जन भर वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
झड़प उस समय हुई जब मूसा बोवली में एक समुदाय के लोगों ने वहां लगे हरे रंग के झंडे को हटाकर भगवा रंग के झंडे लगाने लगे। इस कारण दूसरे समुदाय के लोगों के साथ हुई कहासुनी हिंसा में बदल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications