ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के कृषि वैज्ञानिक को प्रमुख पद
सिद्दीकी को कृषि व्यापार मामलों का प्रमुख वार्ताकार बनाया जाएगा। सिद्दकी के अलावा 15 अन्य लोगों को भी ओबामा प्रशासन में प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्हें अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि विभाग का मुख्य कृषि वार्ताकार नामित किया गया है।
सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (पंतनगर) से पढ़ाई की है। कई महीने के बाद विभिन्न खाली पदों के लिए नामों की घोषणा की गई। सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विभिन्न पदों को भरे जाने में देरी के लिए रिपब्लिकन पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं दलगत राजनीति को सरकार के कामकाज में बाधा पहुंचाने नहीं दूंगा।"
ओबामा ने कहा, "मैं जिन लोगों की नियुक्ति के संबंध में घोषणा कर रहा हूं उनके नाम पर सीनेट समिति ने महीनों पहले मंजूरी दे दी थी लेकिन इस पर मतदान नहीं हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications