नवीन पटनायक की सुरक्षा बढ़ाई गई (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "धमकी भरे ई-मेल के बाद हमने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। हम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने भी उम्मीद जाहिर की है कि मेल भेजने वाले का जल्द ही पता चल जाएगा।
पटनायक ने कहा है, "ताजा ई-मेल के बाद पुलिस ने इसे पता लगाने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस को सफलता मिलेगी।"
मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सुकांता पांडा ने आईएएनएस से कहा, "हमें शनिवार को ई-मेल मिला। धमकी भरा ई-मेल पीएलजीए एट उड़ीसा डाट जीओवी डाट इन से मुख्यमंत्री के सरकारी ई-मेल पते पर भेजा गया था।"
ई-मेल भेजने वाले ने पटनायक के सरकारी आवास सहित भुवनेश्वर और कटक में महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी दी है। उसने महीने की शुरुआत में सरकारी वेबसाइट में सेंध लगाने की घटना की जिम्मेदारी भी ली है।
इस वर्ष पटनायक को धमकी भरा ई-मेल मिलने की यह तीसरी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications