शिमला में महिला ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले की सही से छानबीन नहीं कर रही है। परिजनों का आरोप है कि राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ महिला के ताल्लुकात थे।
पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "शिमला में रविवार को अपने घर में 28 वर्षीय रितु कलमाटिया ने पंखे में फांसी लगा कर जान दे दी।"
कलमाटिया के चाचा रमेश ने आरोप लगाया कि रितु का भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसीलिए पुलिस इस मामले को दबाना चाहती है।
रमेश ने कहा, "जब परिवार की सहमति से उस व्यक्ति ने कल (शनिवार) को एक अन्य महिला से सगाई कर ली तब रितु ने यह कदम उठाया।"
शर्मा ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications