किंगफिशर उड़ान बम मामले में सीआईएसएफ का पूर्व कर्मी गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस महानिरीक्षक ए. हेमचंद्रन ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में 49 वर्षीय राजाशेखरन की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की।
उन्होंने कहा, "इस समय हम यह नहीं बता सकते कि आरोपी ने विमान में बम क्यों रखा था?"
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के रहने वाले इस शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बेंगलुरू से यहां आ रहे किंगफिशर के विमान के सामान रखने वाले क्षेत्र में 21 मार्च को एक देसी बम बरामद किया गया था। विमान में 27 यात्री सवार थे।
तिरुवनंतपुरम में विमान के उतरने के बाद नियमित सुरक्षा जांच के दौरान बम बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications