रुखसाना पदक और नकदी से सम्मानित
जम्मू, 28 मार्च (आईएएनएस)। पिछले वर्ष सितंबर महीने में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी अबु ओसामा को मौत के घाट उतारने वाली राजौरी की बहादुर किशोरी रुखसाना कौसर को उसकी बहादुरी के लिए शनिवार को सम्मानित किया गया।
रुखसाना को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की ओर से राजौरी के उपायुक्त जे.पी.सिंह ने राजौरी में आयोजित एक सरकारी समारोह में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया।
रुखसाना के भाई एजाज को बहादुरी के लिए दूसरे दर्जे का पुरस्कार उत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया।
रुखसाना (19) को जहां पदक और 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं उसके भाई एजाज (17) को पदक और 45,000 रपये नकद प्रदान किया गया।
इन पुरस्कारों की घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications