विमान में गड़बड़ी के कारण अगरतला में फंसे थाई भिक्षु
अगरतला, 28 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में गड़बड़ी आने के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया, परिणामस्वरूप थाईलैंड के 44 बौद्ध भिक्षु रविवार को अगरतला हवाई अड्डे पर फंस गए।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ये बौद्ध भिक्षु बौद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पिछले सप्ताह थाईलैंड से त्रिपुरा आए थे। रविवार को वे कोलकाता होते हुए बिहार में बोध गया जाने वाले थे, लेकिन किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयर इंडिया की उनकी उड़ान निरस्त कर दी गई।"
उड़ान अगरतला से लगभग अपराह्न् चार बजे प्रस्थान करने वाली थी।
अधिकारी ने कहा कि भिक्षुओं को कोलकाता भेजने के लिए सोमवार को दूसरे विमान में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications