'कांगो में वर्ष 2009 में विद्रोहियों ने बरपाया था कहर' (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने इस संबंध में जानकारी दी है। कांगो के हाउटेउले प्रांत में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच लॉर्ड रेसिसटेंस आर्मी (एलआरए) नामक विद्रोही संगठन के हमलावरों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 321 लोग मारे गए थे।
एलआरए का गठन विद्रोहियों ने 23 वर्ष पूर्व यूगांडा में किया था। यह अब उत्तरी कांगो और दक्षिणी सूडान सहित अफ्रीका के कई देशों में सक्रिय है।
एलआरए ने सितंबर 2008 से जून 2009 लतक पूर्वोत्तर कांगो में 1200 लोगों की हत्या की थी और 1400 लोगों को अगवा कर लिया था। विद्रोहियों के हमले की वजह से इन इलाकों में 230,000 लोगों को बेघर होना पड़ा था।
ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि अब बहुत जरूरी है कि संयुक्त राष्ट्र उत्तरी कांगो में और अधिक सेना सैनात करे। उधर, कांगो की सरकार संयुक्त राष्ट्र पर शांति सैनिकों की वापसी के लिए दबाव बना रही है।
गौरतलब है कि कांगो के उत्तरी हिस्से में 22 हजार शांति सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications