उड़ीसा के 6 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर
भुवनेश्वर, 28 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के कम से कम छह शहरों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और दो शहरों में यह 42 डिग्री से ऊपर चला गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झारसुगुडा शहर में उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का यह सबसे गर्म शहर रहा।
अधिकारी ने बताया कि तितिलागढ़ में उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जगहों पर भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। संबलपुर, बोलानगिर और भबानीपटना में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.5, 40.6, और 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उड़ीसा के और कई जगहों पर तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। अंगुल, मल्कानगिरी, फुलबनी, क्योंझर और चंदबाली में उच्चतम तापमान क्रमश: 39.5, 39, 38.2, 38.5 और 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर और आसपास के सटे इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications