पंजाबी सीख रहे हैं हुड्डा
चंडीगढ़, 28 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में पंजाबी को राज्य की दूसरी भाषा घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद पंजाबी सीखना शुरू कर दिया है।
हुड्डा ने रविवार को पंजाबी में बोलते हुए कहा कि वह अब इस आकर्षक भाषा को पढ़ना और लिखना सीखने की कोशिश कर रहे हैं। यह भाषा न केवल भारत में बोली जाती है, बल्कि पाकिस्तान से कनाडा तक कई अन्य देशों में भी बोली जाती है।
हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कुरुक्षेत्र के पास पिपली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि देश में भाषा के रूप में पंजाबी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह कार्यक्रम पंजाबी को दूसरी भाषा घोषित करने के लिए हुड्डा को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया था।
हरियाणा में पंजाबी को दूसरी राजकीय भाषा का दर्जा दिए जाने का मतलब यह है कि लोग सरकार और सरकारी एजेंसियों से इस भाषा में संपर्क कर सकते हैं। यह राज्य के सभी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई भी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications