बिहार में सड़क हादसे में 9 मरे
पुलिस के अनुसार दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक स्कॉर्पियो दरभंगा से मुजफ्फरपुर जा रही थी कि शंकरपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से टकरा गई।
सिमरी थाना के प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-57 पर हुई इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा इस पर सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक पर सीमेंट की बोरी लदी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications