अमर सिंह ने जया बच्चन से कहा, मैं भी आपको याद करता हूं

अमर सिंह ने कहा, "जया भाभी ने कहा कि वह सपा में हैं और अमर सिंह उनको पार्टी में ले आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति मेरी राजनीति है। लेकिन अब अमर सिंह यहां नहीं हैं, मुझे उनकी कमी बहुत खलती है।"

अमर ने कहा, "जया जी सुनिए, मैं नहीं जानता कि आप कहां हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके देवर को अपमानित किया गया। सपा महासचिव मोहन सिंह ने कहा कि जया केवल एक सजावटी वस्तु हैं और सभी फिल्मी कलाकार केवल कलाकार हैं।"

अमर सिंह ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि मनोज तिवारी और जयाप्रदा मेरे साथ हैं। इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे भी आपकी कमी बहुत खलती है।"

सिंह ने उन दोनों कलाकारों की प्रशंसा की, जो सपा में थे, लेकिन उन्होंने उनका समर्थन किया। दोनों को समाजवादी पार्टी ने अमर सिंह का समर्थन करने के लिए निष्कासित कर दिया।

जया बच्चन ने शुक्रवार को सपा में विभाजन से इंकार किया था, लेकिन कहा था कि उनको निजी तौर पर अमर सिंह की कमी खलती है। राज्यसभा में उनका कार्यकाल जुलाई में खत्म होने वाला है।

महिलाओं के लिए संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बयान का बचाव करते हुए जया बच्चन ने कहा था कि वह केवल इस मुद्दे पर बहस छेड़ना चाहते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+