अमेरिकी अधिकारियों ने सौंपी नेहा हत्या मामले की रिपोर्ट
नेहा के पति अंकित दलाल और गुड़गांव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्यरत रहे उसके ससुर एस. एस. दलाल पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
नेहा के माता-पिता का कहना है कि अमेरिकी जांच रिपोर्ट में अंकित की तरफ इशारा होने के बावजूद हरियाणा सतर्कता विभाग ने उससे पूछताछ नहीं की।
नेहा के पिता सुरेश चिक्कारा ने कहा, "अमेरिकी अधिकारियों ने नेहा की निजी डायरी में लिखी घटनाओं का जिक्र किया है और मौत से पहले उसके द्वारा भेजे गए ई-मेल की पुष्टि की है। इसके बावजूद सतर्कता विभाग ने अंकित से पूछताछ नहीं की।"
अपनी मौत से आधा घंटे पहले नेहा ने अपने भाई को ई-मेल करके कहा था, "मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं बार-बार प्रताड़ना बर्दाश्त कर सकूं।"
नेहा के एक परिजन अनुज अहलावत ने कहा, "वह हम लोगों से हमेशा कहा करती थी कि कैसे उसके पति और ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके खाते से कुल पैसे अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए थे। वे लोग उसे पीटते भी थे।"
अमेरिकी जांच रिपोर्ट के अनुसार नेहा की मौत के आठ घंटे के बाद उसके पति ने पुलिस को सूचना दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications