दिल्लीवासियों को कड़ी धूप से राहत नहीं
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई जो औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर था। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आने वाले सप्ताह में मौसम की स्थिति इसी के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications