संसदीय नियंत्रण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता खत्म होगी : श्रेष्ठ
रविवार को पद संभालने के बाद मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में श्रेष्ठ ने कहा कि संसदीय नियंत्रण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी और इससे न्याय भी प्रभावित होगा।
इस अवसर पर उन्होंने न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ाई से पेश आने और न्यायपालिका को अधिक पारदर्शी बनाने का वादा किया।
इससे पहले रविवार सुबह नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव ने प्रधान न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संसदीय समिति ने 16 मार्च को श्रेष्ठ की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
श्रेष्ठ ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश अनूप राज शर्मा के स्थान पर पद संभाला है। शर्मा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications