पाक में सैन्य कार्रवाई, 19 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार सुरक्षाबलों ने ओरकाजाई एजेंसी के सुल्तानजई, मामुजाई, डाबोरई, बगराम, बायजोट, शहदल और अनजानी इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए और कई घायल हुए।
बायजोट इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के आठ ठिकानों को नष्ट कर दिया।
उधर, दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों द्वारा किए गए हमले में छह आतंकवादी मारे गए। इस कार्रवाई में एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications