हिमाचल प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "बारिश न होने की वजह से राज्य के पहाड़ी इलाकों में रविवार को तापमान औसत से चार से 12 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि शिमला में उच्चतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के लिए औसत से 11 डिग्री ऊपर है।
किन्नौर जिले के कलपा में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोलन शहर में तापमान 30.2 डिग्री रहा। मंडी जिले के सुंदरनगर, कुल्लू जिले के भुंतार और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान क्रमश: 34.1, 31 और 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications