पैर गंवाने वाली लड़की के परिजनों ने मांगी नौकरी

इस बारे में दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) दुर्घटना में घायल लड़की के उपचार का खर्च उठा रही है। दुर्घटना के लिए मेट्रो जिम्मेदार नहीं है। मेट्रो नौकरी नहीं दे सकती।"

गौरतलब है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दो दिन पहले यानी शुक्रवार देर रात मेट्रो की चपेट में आने से महजबीन और 25 वर्षीय युवक बिरजू को अपने पैर गंवाने पड़े थे। घटना उस समय हुई थी जब मेट्रो पकड़ने के लिए दौड़ता आया एक युवक लड़की से टकरा गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

दुर्घटना के बाद दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महजबीन की चचेरी बहन शबनम ने बताया, "चिकित्सकों ने कहा है कि सर्जरी सफल रही है और अब उसकी हालत में सुधार है लेकिन वह अब भी बेहोश है।"

उधर, बिहार के रहने वाले बिरजू की मां अपने गांव से रविवार को दिल्ली पहुंची।

बिरजू के दोस्त प्रमोद यादव ने कहा, "उसकी मां आ गईं हैं। हम सभी बहुत दुखी हैं। झुग्गी बस्ती में रहने वाले बिरजू को वहीं के कुछ लोगों ने पीटा था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+