नेपाल में जड़ी-बूटियों के उत्पादन की अपार संभावनाएं : रामदेव
फेडरेशन ऑफ नेपाली चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एफएनसीसीआई) द्वारा काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में रामदेव ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि नेपाल में पाई जाने वाली प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के उत्पादन पर उन्हें ध्यान देना चाहिए और ऐसी नीतियां तैयार करनी चाहिए जो ग्रामीण जनता के लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित हों।
रामदेव ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है और उन्होंने उद्योगपतियों से तथा अन्य आम जनता से आग्रह किया कि सभी को योग अपनाना चाहिए।
रामदेव ने कहा कि योग मस्तिष्क को आराम देता है और तनाव से दूर करता है। यह हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखता है और रोगों से दूर रखता है।
इसी समारोह में आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि नेपाल में लगभग 350 हजार प्रकार की प्राकृतिक जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications