बिहार में नक्सली बंकर ध्वस्त
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ढकनचुआ गांव के समीप जंगल में बने नक्सलियों के एक बंकर को नष्ट कर दिया। पुलिस ने इस बंकर से आठ डेटोनेटर, 10 केन बम तथा 50 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है।"
नीलमणि के मुताबिक पुलिस को बंकर से एक राइफल, पिस्तौल सहित 250 गोलियां बरामद की गई हैं। बंकर से नक्सली साहित्य और पुलिस वर्दी भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications