छत्तीसगढ़ के 60 विधायकों ने किया कुंभ स्नान
राज्य के धर्म और संस्कृति मंत्री ब्रिजमोहन अग्रवाल ने आईएएनएस को हरिद्वार से फोन पर बताया, "हमने गंगा में पवित्र स्नान किया और छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि की कामना की। ऐसी धार्मिक यात्रा कभी-कभार ही होती है।"
गौरतलब है कि गंगा में पवित्र स्नान करने वालों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 43 और कांग्रेस के 17 विधायक शामिल थे। विधायक अपनी पत्नियों के साथ हरिद्वार पहुंचे।
इस दल में मुख्यमंत्री रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित राज्य के नौ मंत्री शामिल थे। यह दल शनिवार को कुंभ मेला में स्नान के लिए रायपुर से हरिद्वार गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications