पटना में आग लगने से 100 झोपड़ियां जलकर राख
पुलिस के अनुसार राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज के नीचे झोपड़ी बनाकर लोग रहते हैं जिनमें सब्जी विक्रेताओं की संख्या अधिक है। दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसके बाद इस आग ने पास के अन्य झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में करीब 100 झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। अनुमान के मुताबिक इस आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।
कंकड़बाग थाना प्रभारी रमाकांत प्रसाद ने रविवार को बताया, "आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications