परमाणु क्षमता वाली अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण (लीड-2)

नई दिल्ली/भुवनेश्वर, 28 मार्च (आईएएनएस)। देश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता वाली अग्नि-1 मिसाइल का रविवार को सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है।

भुवनेश्वर से करीब 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के धमरा के नजदीक ह्वीलर आइलैंड से मिसाइल का परीक्षण किया गया। मिसाइल को अपराह्न् 1.07 बजे दागा गया।

परीक्षण रेंज के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस से कहा, "यह एक शानदार परीक्षण था।"

नई दिल्ली स्थित एक सूत्र ने कहा, "इस मिसाइल को अभ्यास परीक्षण के रूप में रणनीतिक कमांड के निर्देशन में दागा गया। यह मिसाइल आधुनिक नेविगेशन प्रणाली से लैस था। लक्ष्य को भेदने के पहले यह 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर गया।"

सूत्र ने कहा, "लक्ष्य के पास तैनात नौसेना के दो पोतों ने मिसाइल के सटीक हमले की सूचना दी है।"

अग्नि-1 मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। इसकी ऊंचाई 15 मीटर और वजन 12 टन है। यह एक टन वजन वाले परमाणु विस्फोट को ले जा सकती है।

इस मिसाइल का पहला परीक्षण 1989 में किया गया था।

सशस्त्र बलों ने शनिवार को परमाणु क्षमता वाली दो मिसाइलों धनुष और पृथ्वी-2 का भी सफल परीक्षण किया था।

इसके पहले 2,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 मिसाइल को सेना में शामिल किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार 3,500 मारक क्षमता वाली अग्नि-3 मिसाइल को भी जल्द ही सेना में शामिल किया जाएगा। जबकि 5,000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण एक साल के भीतर किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+