हिरण का शिकार करने के आरोप में 1 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक लोहरीमारा गांव के नजदीक रहीमुद्दीन सहित तीन लोगों ने एक हिरण को मार दिया था। उन्होंने घटना स्थल से भागते वक्त एक लैंड क्रुजर जीप छोड़ दिया। यह वाहन काशिफ खान के नाम से पंजीकृत है।
अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने रहीमुद्दीन के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। उसके घर से एक राइफल और एक बंदूक भी बरामद की गई।
आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications