सुरक्षा की दोहरी चूक, सीआईएसएफ ने की प्रबंधों की समीक्षा (लीड-1)
सीआईएसएफ के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "घटनाओं के बाद हम हवाई अड्डे की सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। विशेष निदेशक (उड्डयन) एम.एस. बाली ने सुरक्षा खामियों का पता लगाने के लिए निरीक्षण किया। इसके बाद उनको दूर करने के लिए हम उपयुक्त उपाय करेंगे।"
सूत्र के अनुसार दोनों घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच पहले ही शुरू कर दी गई है।
शनिवार को हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने के लिए व्याकुल एक 65 वर्षीय व्यक्ति हवाई अड्डे की चारदीवारी फांदकर परिसर के भीतर आ गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता रोहित कटियार ने रविवार को कहा, "हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला फजल मोहम्मद नामक व्यक्ति शनिवार रात करीब 10 बजे आपातकालीन गेट संख्या पांच को फांद गया। उसे सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।"
मोहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं थे और वह हज यात्रा करने के लिए सऊदी अरब जाने के लिए व्याकुल था।
उसे हवाई अड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इससे पहले शनिवार को ही 28 वर्षीय युवक उदय राज चौहान को घरेलू टर्मिलन में अवैध रूप से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications