थाई प्रधानमंत्री प्रदर्शनकारियों से मिले, तनाव घटने की आशा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ तानाशाही के खिलाफ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीडी) के नेताओं से मुलाकात की।

राजधानी बैंकाक के बाहरी इलाके में स्थित किंग प्रजाद्भिपोक संस्थान में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे दोनों पक्षों की वार्ता आरंभ हुई। वार्ता से पहले दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रेड शर्ट कहे जाने वाले यूडीडी के 12 मार्च से आरंभ विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार के साथ उनकी पहली वार्ता के परिणामों के बारे में कोई भी अटकल लगाना कठिन है।

यूडीडी के एक नेता ने कहा कि सरकार को भंग करने और नए चुनाव करवाने के उद्देश्य से 11वीं इंफैट्री रेजिमेंट के परिसर के बाहर एकत्र प्रदर्शनकारियों को शहर के पुराने हिस्से में लौटने को कहा गया है।

रविवार को शुरू हुई इस वार्ता से पहले अज्ञात हमलावरों ने दो ग्रेनेड धमाके किए, जिसमें कम से कम चार सैनिक घायल हुए।

अभिसित ने अपना अस्थाई कार्यालय 11वीं रेजिमेंट के परिसर में बना रखा है। उन्होंेने कहा कि वह वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन दबाव में नहीं हैं। रविवार को वह प्रदर्शनकारियों के नेताओं से मिलने को सहमत हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+