'अमिताभ के साथ अछूतों जैसा व्यवहार कर रही है कांग्रेस'

पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारामन ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस ने हर कदम पर विपक्षी पार्टियों को बदनाम करने का काम किया है। वह अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अछूतों जैसा व्यवहार इसलिए कर रही है क्योंकि पार्टी के एक परिवार से उनके मतभेद हैं।"

यद्यपि सीमारामन ने कांग्रेस पार्टी के परिवार का नाम नहीं लिया लेकिन उनका संकेत गांधी परिवार की ओर था, जिनके साथ कभी बच्चन के नजदीकी संबंध थे।

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के विस्तार के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ उपस्थिति के बाद बच्चन विवादों में घिर गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने गुजरात का ब्रांड एंबेसडर होने के कारण उनका विरोध किया।

चव्हाण के बच्चन को आमंत्रित करने से इंकार के बाद उन्होंने निमंत्रण पत्र की स्कैन प्रति अपने ब्लॉग पर डाल दी और कहा कि उनको एक मंत्री ने आमंत्रित किया था।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि पुणे में एक साहित्य सम्मेलन में उनकी उपस्थिति से बचने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बदल दिया।

बच्चन ने शनिवार को इंडिया गेट पर आयोजित अर्थ ऑवर समारोह में अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाया है।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित अर्थ डे के लिए अभिषेक को एंबेसडर नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+