ईरान नए परमाणु स्थलों की योजना बना रहा है : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कई सरकारी और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक इस तरह के दो स्थलों के सबूत तलाश रहे हैं।
टाइम्स ने खबर दी है कि निरीक्षकों को इस बारे में जानकारी ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार से मिली है। सालेही ने ईरानी स्टूडेंट न्यूज एजेंसी को हाल के सप्ताहों में बताया था कि ईरानी नव वर्ष, 21 मार्च के बाद दो नए संवर्धन स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सितंबर महीने में कुम में एक गुप्त संवर्धन स्थल के सबूत का खुलासा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications