परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-1 का परीक्षण सफल (लीड-1)
यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के धमरा के नजदीक ह्वीलर आइजलैंड से मिसाइल का परीक्षण किया गया। यह प्रयोगकर्ता द्वारा किए जाने वाले परीक्षण का हिस्सा था।
परीक्षण रेंज के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस से कहा, "यह एक शानदार परीक्षण था।"
अग्नि-1 मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। इसकी ऊंचाई 15 मीटर और वजन 12 टन है। यह एक टन वजन वाले परमाणु विस्फोट को ले जा सकती है।
इस मिसाइल का पहला परीक्षण 1989 में किया गया था।
सशस्त्र बलों ने शनिवार को परमाणु क्षमता वाली दो मिसाइलों धनुष और पृथ्वी-2 का भी सफल परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications