एसआईटी 30 अप्रैल तक सर्वोच्च न्यायालय को रिपोर्ट सौंपेगी (लीड-1)
राघवन ने मोदी से पूछताछ करने वाले दल के कार्य पर संतोष जताया।
राघवन ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से कहा, "निश्चय ही मोदी से पूछताछ मामले के रहस्यों से पर्दा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"
उन्होंने कहा कि जाकिया जाफरी की याचिका मोदी से सवाल पूछने का आधार है और इसी के आधार पर मोदी से पूछताछ हुई।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक राघवन ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा कि मोदी से करीब 10 घंटे की पूछताछ के दौरान काफी अधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। उन्होंने जो कुछ कहा उसे वैसे ही लिखा गया और उस पर उनके हस्ताक्षर लिए गए।
मोदी से पूछताछ के दौरान राघवन मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, "ए.के.मल्होत्रा जांच अधिकारी हैं। वह सक्षम हैं। एसआईटी का प्रमुख होने के नाते मेरा काम जांच की प्रगति की निगरानी करना है, जो मैं कर रहा हूं। ए.के.मल्होत्रा ने मोदी से पूछताछ की और अब वह रिपोर्ट देंगे।"
राघवन ने जोर दिया कि मामले पर रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय समय सीमा 30 अप्रैल से पहले तैयार हो जाएगी।
दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की शिकायत के आधार एसआईटी ने शनिवार को मोदी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने आरोप लगाया कि गोधरा में रेलगाड़ी जलाए जाने के बाद राज्य में हुए दंगों में मोदी एक पक्ष थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications