अशिष्ट यात्रियों से निपटने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "यह देखते हुए कि अक्टूबर तक मेट्रो सेवा का 190 किलोमीटर तक विस्तार हो जाएगा और यात्रियों की संख्या 20 लाख तक पहुंच जाएगी, हम यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में इजाफे की योजना बना रहे हैं।"
गौरतलब है कि वर्तमान में मेट्रो के 96 किलोमीटर नेटवर्क में लगभग 950,000 यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेल से पहले मेट्रो का विस्तार राजधानी के प्रमुख इलाकों और उससे सटे उपनगरीय जगहों तक हो जाएगा, जिससे इसका दायरा बढ़कर 190 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा।
शुक्रवार को रात लगभग 9.30 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए थे। दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला को अपने पैर गवाने पड़े थे। दोनों व्यक्तियों की पहचान महजबीन (22) और बिरजू (25) के रूप में की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications