पूर्व महिला मित्र नंदिता का उत्साह बढ़ाने पहुंचे डिनो मारिया
यद्यपि समारोह के दौरान वह रैंप पर उनके परिधानों और संगीत का आनंद ले रहे थे लेकिन नंदिता जब रैंप पर दिखाई दी तों डिनो ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।
जब संवाददाताओं ने डिनो से पूछा वह डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू में क्या करने आए हैं तब उन्होंने कहा, "वास्तव में मैं यहां नंदिता के लिए आया हूं।"
उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर था जब नंदिता महतानी के परिधानों को डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू के मंच पर दिखाया जा रहा था। नंदिता ने संवाददाताओं को बताया, "मेरे परिधान अनोखे और साधारण हैं लेकिन इनका लुक काफी आकर्षक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications