महोबा में बनेगा 'मायावती' का मन्दिर!
नथपुरा गांव निवासी पेशे से अधिवक्ता कन्हैयालाल राजपूत ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सदर तहसीलदार को सौंपकर अपनी कृषि भूमि में मुख्यमंत्री मायावती का भव्य मन्दिर बनवाने की अनुमति मांगी है।
कन्हैयालाल राजपूत का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दलित, पिछड़े एवं सर्वहारा समाज के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर उनका भला किया है। इसलिए वह किसी 'देवी' से कम नहीं हैं। मायावती कम से कम बहुजन समाज की तो देवी हैं ही। प्रशासन की अनुमति मिलने पर जन सहयोग व चंदे से भव्य मन्दिर का निर्माण कराया जाएगा और फूलों की जगह प्रतिदिन 'नोटों की माला' पहनाई जाएगी।
तहसीलदार सदर राकेश कुमार शुक्ल ने रविवार को कहा कि 'मन्दिर व धार्मिक स्थलों के निर्माण पर रोक है, कन्हैयालाल खुद की भूमि पर मन्दिर बनवाना चाह रहा है। संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाकर जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित की जाएगी।
जिलाधिकारी वी.वी. पंत का कहना है कि आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही डीजीसी की राय और पुलिस आख्या के साथ इसे नियमानुसार शासन को भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications