नाटो के चोरी गए सामान बरामद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान के पारामिलेट्री फ्रंटियर सुरक्षा बल (एफसी) ने पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बैटरी, खोज करने वाले रोशनी उपकरण सहित भारी मात्रा में चिकित्सा उपकरण बरामद किया। पिछले दिनों ये उपकरण पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के नजदीक नाटो के तैनात सैनिकों के पास से चोरी किए गए थे।
एफसी ने छापामारी के दौरान जब्त सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एिशयन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications