'जलवायु परिवर्तन पर ली जाएगी जनजातीय लोगों से सलाह'
एक सेमिनार में संगमा ने कहा, " यह आवश्यक है कि ग्रामीण इलाकों के जनजातीय लोगों को जीवन पर नियंत्रण रखने और निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए। हम उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है।"
अगाथा संगमा के मुताबिक देश में लगभग 8.2 करोड़ लोगों को अनुसूचित जनजाति और कमजोर तबके के रूप में गिना जाता है। उनमें से अधिकांश लोग वन क्षेत्रों में रहते हैं और उनमें से आधे लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।
अगाथा ने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में वैश्विक पहल और उपाय के तौर पर विकासशील देशों में वनों की कटाई को कम करने पर जोर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications