'अमिताभ को राष्ट्रमंडल खेलों का एंबेसडर बनाया जाए'
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को शनिवार को लिखे एक पत्र में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और खेलों की आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य मल्होत्रा ने कहा कि बॉलीवुड के स्टार की छवि और दर्जे को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए वह सबसे बेहतर हैं।
मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल आधुनिक भारत के इतिहास में मील का पत्थर होने जा रहा है। यह न केवल हमारी खेल प्रतिभा वरन सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगा।
मल्होत्रा ने कहा, "इस संदर्भ में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ब्रांड एंबेसडर का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं अमिताभ बच्चन का नाम मुख्य ब्रांड एंबेसडर के लिए सुझाता हूं।"
मल्होत्रा का यह सुझाव ऐसे समय में आया है जब बांद्रा-वर्ली सी लिंक के विस्तार के उद्घाटन के मौके पर अमिताभ बच्चन की उपस्थिति पर कांग्रेस के कुछ हलकों में नाराजगी जताई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications