पश्चिमी इराक में विस्फोट, 5 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे हुआ। अलरिसाला के निकट अलकैम में स्थित एक घर में पांचों बम रखे गए थे।
सूत्रों ने बताया कि इराकी सुरक्षा बलों ने घटना स्थल की घेराबंदी कर दी। एम्बुलेंस और निजी वाहनों से पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। बचाव दल के सदस्य और नागरिक विस्फोट में ध्वस्त हुए घरों के मलबे हटाने के कार्य में लगे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। सुरक्षा बलों ने इस इलाके में अवागमन को भी रोक दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications