भारत-पाक के बीच जल मुद्दे पर वार्ता शुरू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंधु जल आयुक्त जमात अली शाह कर रहे हैं वहीं नौ सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नागा नथान कर रहे हैं।
वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर में जारी छुतक और निम्बो बाजगो परियोजनाओं में जल संरक्षण के मुद्दे को उठाया। पाकिस्तान का कहना है कि इन परियोजनाओं से सिंधु नदी का जलप्रवाह प्रभावित होगा। भारतीय अधिकारियों ने इन दोनों परियोजनाओं के डिजाइन पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे। पाकिस्तान इन परियोजनाओं में प्रयुक्त होने वाले तकनीकी मसले को भी उठा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाल हुई थी। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच वार्ता बंद हो गई थी।
हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने दक्षिण एशियाई देशों के दौरे में कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जल मुद्दे से संबंधित समस्या युद्ध का रूप ले सकती है। 24 मार्च को पाकिस्तान के साथ पहले सामरिक वार्ता में अमेरिका ने कहा था कि वह भारत-पाक के बीच मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाएगा लेकिन दोनों मुल्कों को कश्मीर सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications