सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया
बीएसएफ के एक गश्ती दल ने जम्मू से 45 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित रामगढ़ सेक्टर में लगे कटीले तारों के बाड़ के पार असामान्य गतिविधियों को देखकर संदिग्ध घुसपैठियों को ललकारा। इस पर वे पाकिस्तान की ओर भागने लगे।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक घुसपैठिये मारा गया, जबकि उसके साथी फरार होने में सफल रहे।
बीएसएफ ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications