भारत में घुसपैठ नहीं : पाकिस्तानी रेंजर्स
खान ने रविवार को अटारी में संवाददाताओं को बताया, "भारत के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा प्रभावी रूप से सुरक्षित है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी और भारतीय सीमा की तरफ से बाड़ लगाए जाने से तस्करी और घुसपैठ करना काफी कठिन है।"
याकूब खान 15 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को अटारी-बाघा चौकी से होते हुए भारत पहुंचे। खान, अमृतसर में 28 से 31 मार्च तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।
खान ने कहा, "बैठक में भारत के साथ सीमा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। हम एक अनुकूल माहौल में तस्करी और दोनों तरफ से होने वाली घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications