बच्चों के समीप धूम्रपान खतरनाक
कैंसर रिसर्च ब्रिटेन द्वारा वित्तपोषित और तंबाकू नियंत्रण अध्ययन केंद्र द्वारा किए गए अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि जिन बच्चों के मां-बाप दोनों सिगरेट पीते हैं, उनको धूम्रपान नहीं करने वाले परिवारों के बच्चों की तुलना में धूम्रपान के नुकसान का खतरा नौ गुना होता है।
वेबसाइट 'डेलीएक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके डॉट' के अनुसार अध्ययन में हिस्सा लेने वाले प्रोफेसर जॉन ब्रिटन ने कहा कि अधिकांश अभिभावकों को लगता है कि जब बच्चा उनके साथ एक कमरे में हो या उसके साथ सोने पर ही सिगरेट पीने से उसे नुकसान पहुंचता है।
अध्ययन में तंबाकू उत्पादों की कीमत बढ़ाने के साथ ही उसकी तस्करी और अवैध व्यापार को रोकने पर जोर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications